Get App

आईटीसी के मुनाफे में 3.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 3.7 फीसदी बढ़कर 2361 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2015 पर 4:25 PM
आईटीसी के मुनाफे में 3.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 3.7 फीसदी बढ़कर 2361 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईटीसी का मुनाफा 2278 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईटीसी की बिक्री मामूली बढ़कर 9293 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईटीसी की बिक्री 9238.5 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईटीसी का एबिटडा 3243 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईटीसी का एबिटडा 3203 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईटीसी का मार्जिन 34.9 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईटीसी का मार्जिन 34.7 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईटीसी के एफएमसीजी कारोबार से आय 6777 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईटीसी के एफएमसीजी कारोबार से आय 6393 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार की आय 4210.7 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईटीसी के सिगरेट कारोबार की आय 4079 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईटीसी के सिगरेट एबिट सालाना आधार पर 64.3 फीसदी से घटकर 62.6 फीसदी हो गए हैं।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार से आय बढ़कर 346.4 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आईटीसी के होटल कारोबार की आय 320.5 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें