Get App

आईसीआईसीआई बैंक एजीएम, के वी कामथ ने की सरकार की तारीफ

आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ चंदा कोचर ने भी एजीएम को संबोधित किया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2015 पर 8:21 AM
आईसीआईसीआई बैंक एजीएम, के वी कामथ ने की सरकार की तारीफ

आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन के वी कामथ सरकार के काम से बहुत खुश हैं। वडोदरा में बैंक की एजीएम में कामथ ने कहा कि सरकार सही दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार देश में बिजनेस करने की प्रक्रिया को आसान करने में लगी है और आने वाले दिनों में इसका फायदा दिखेगा। उन्होंने ये भी कहा कि सरकार ने स्थायी फिस्कल पॉलिसी अपनाई है और जो लक्ष्य रखे हैं, उस पर सख्ती से अमल कर रही है।

आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ चंदा कोचर ने भी एजीएम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बैंक ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए टेक्नोलॉजी का और बेहतर इस्तेमाल करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे इकोनॉमी में सुधार हो रहा है वैसे-वैसे अच्छी ग्रोथ के लिए बुनियाद तैयार हो रही है। चंदा कोचर ने ये भी बताया कि आईसीआईसीआई बैंक का ग्रीस या ग्रीस के बैंकों में कोई निवेश नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें