Get App

आईसीआईसीआई बैंक ने एटीएम फीस बढ़ाई

अब आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से महीने में सिर्फ 5 बार ही फ्री पैसे निकाल पाएंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2014 पर 9:19 AM
आईसीआईसीआई बैंक ने एटीएम फीस बढ़ाई

एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के बाद अब देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भी एटीएम के उपयोग पर फीस बढ़ा दी है। अब आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से महीने में सिर्फ 5 बार ही फ्री पैसे निकाल पाएंगे। 5 बार से ज्यादा एटीएम से पैसे निकालने पर आपको 20 रुपये चुकाने होंगे। जबकि बैलेंस चेक करने और एटीएम पिन बदलने जैसे ट्रांजैक्शन के लिए 8.5 रुपये चुकाने होंगे। ये नियम सभी आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए लागू होगा।

वहीं दूसरे बैंक के एटीएम में अब 3 ही ट्रांजैक्शन फ्री होंगे। इससे ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर आपको 20 रुपये फीस चुकानी होगी। 1 जनवरी से ये नियम दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के ग्राहकों के लिए लागू होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें