Get App

आईसीआईसीआई बैंकः मुनाफा 12% बढ़ा, ब्याज आय 14% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 2976 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2015 पर 12:26 PM
आईसीआईसीआई बैंकः मुनाफा 12% बढ़ा, ब्याज आय 14% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 2976 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 2655.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 14 फीसदी बढ़कर 5115 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 4491.9 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.54 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.57 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.68 फीसदी हो गया हैं। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.78 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 15138 करोड़ रुपये हो गया हैं। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 15095 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 1.58 फीसदी हो गया हैं। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 1.61 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 6333.3 करोड़ रुपये हो गया हैं। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 6255.5 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें