पिछले वित्त वर्ष में एफएमसीजी दिग्गज हिंदुस्तान यूनिलीवर की ग्रोथ काफी अच्छी रही है और कंपनी के चेयरमैन हरीश मनवानी ने भरोसा जताया है कि ग्रोथ की ये रफ्तार आगे भी जारी रहेगी। कंपनी की एजीएम में चेयरमैन ने कहा कि कंपनी का फोकस ग्रामीण इलाकों में पहुंच बढ़ाने पर है और पिछले चार साल में कंपनी का डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क दोगुना हो गया है। इसी वजह से ग्रोथ की रफ्तार भी बढ़ी है। ग्रामीण इलाकों में विस्तार के लिए एचयूएल अब मोबाइल टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल करेगी और ई-कॉमर्स के भविष्य को देखते हुए ई-रिटेलर्स के साथ करार की भी योजना है।
