आज निफ्टी में शामिल 6 कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। आज बाजार की नजर भारती एयरटेल, एसीसी, अंबुजा सीमेंट, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक और आईडीएफसी के नतीजों पर रहने वाली है।

आज निफ्टी में शामिल 6 कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। आज बाजार की नजर भारती एयरटेल, एसीसी, अंबुजा सीमेंट, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक और आईडीएफसी के नतीजों पर रहने वाली है।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 12.7 फीसदी बढ़कर 1249 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1108.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 0.8 फीसदी बढ़कर 23140 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 22961.6 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 24 फीसदी बढ़कर 832 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 670.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 16.5 फीसदी बढ़कर 12194 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 10468.1 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 2713 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 2352 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 15 फीसदी बढ़कर 4647 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 4043 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक साल 2014 की तीसरी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 66.5 फीसदी बढ़कर 198 करोड़ रुपये रह सकता है। साल 2013 की तीसरी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 118.9 करोड़ रुपये रहा था।
साल 2014 की तीसरी तिमाही में एसीसी की आय 9 फीसदी बढ़कर 2800 करोड़ रुपये रह सकती है। साल 2013 की तीसरी तिमाही में एसीसी की आय 2569.8 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक साल 2014 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 60 फीसदी बढ़कर 266 करोड़ रुपये रह सकता है। साल 2013 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 165.97 करोड़ रुपये रहा था।
साल 2014 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की आय 15 फीसदी बढ़कर 2315 करोड़ रुपये रह सकती है। साल 2013 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की आय 2018 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 3.3 फीसदी घटकर 471 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी का मुनाफा 486.75 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 1.1 फीसदी बढ़कर 692 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में आईडीएफसी की ब्याज आय 685 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।