आज बाजार की नजर एचडीएफसी बैंक, पीएनबी, केर्न इंडिया और बायोकॉन जैसी दिग्गज कंपनियों के नतीजे पर रहने वाली है।

आज बाजार की नजर एचडीएफसी बैंक, पीएनबी, केर्न इंडिया और बायोकॉन जैसी दिग्गज कंपनियों के नतीजे पर रहने वाली है।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 21 फीसदी बढ़कर 2398 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 1982 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 18 फीसदी बढ़कर 5275 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 4476.5 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा करीब 2.5 गुना बढ़कर 1224 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा 505.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 10 फीसदी बढ़कर 4421 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में पीएनबी की ब्याज आय 4015.5 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 59.8 फीसदी घटकर 1092.9 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 2720.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया की बिक्री 8.9 फीसदी घटकर 4086 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया की बिक्री 4482.9 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बायोकॉन का मुनाफा करीब 9 फीसदी बढ़कर 111.3 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बायोकॉन का मुनाफा 102.15 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बायोकॉन की आय 6 फीसदी बढ़कर 777 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बायोकॉन की आय 734 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।