आज बाजार की नजर रैनबैक्सी और अदानी पावर जैसी कंपनियों के नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ अनुमान के मुताबिक तीसरी तिमाही में रैनबैक्सी मुनाफे में आएगी, जबकि अदानी पावर घाटे में रहेगी।

आज बाजार की नजर रैनबैक्सी और अदानी पावर जैसी कंपनियों के नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ अनुमान के मुताबिक तीसरी तिमाही में रैनबैक्सी मुनाफे में आएगी, जबकि अदानी पावर घाटे में रहेगी।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में रैनबैक्सी को 588 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में रैनबैक्सी को 158.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वहीं वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में रैनबैक्सी की आय 13 फीसदी बढ़कर 3273 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में रैनबैक्सी की आय 2894 करोड़ रुपये रही थी।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अदानी पावर को 672.5 करोड़ रुपये का घाटा होगा। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी पावर को 798.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वहीं वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अदानी पावर की कुल आय 18.4 फीसदी बढ़कर 4911 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में अदानी पावर की कुल आय 4147.9 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।