आज दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी के नतीजों पर बाजार की नजर रहने वाली है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक मारुति सुजुकी के मुनाफे और आय में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।

आज दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी के नतीजों पर बाजार की नजर रहने वाली है। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक मारुति सुजुकी के मुनाफे और आय में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।
आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 40 फीसदी बढ़कर 1119 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 800 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 11 फीसदी बढ़कर 13464 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 12101.4 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा 1247.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1839 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा मार्जिन 10.3 फीसदी से बढ़कर 13.7 फीसदी रहने का अनुमान है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।