Get App

इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 24.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 24.7 फीसदी बढ़कर 525 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 13, 2015 पर 2:00 PM
इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 24.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 24.7 फीसदी बढ़कर 525 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 421 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 22.5 फीसदी बढ़कर 981 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 801 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.81 फीसदी से घटकर 0.79 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 0.31 फीसदी पर ही बरकरार है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक की अन्य आय 576 करोड़ रुपये से बढ़कर 724 करोड़ रुपये रही।

रुपये में एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए 563 करोड़ रुपये से बढ़कर 570.1 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में नेट एनपीए 210.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 225 करोड़ रुपये रहा।

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में इंडसइंड बैंक की प्रोविजनिंग 107.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 123.3 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 12.09 फीसदी से बढ़कर 12.43 फीसदी रहा। अप्रैल-जून तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.68 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें