वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 28.8 फीसदी बढ़कर 447 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 347 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 28.8 फीसदी बढ़कर 447 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 347 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 18 फीसदी बढ़कर 861.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 730 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 0.33 फीसदी से घटकर 0.32 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.08 फीसदी से घटकर 1.05 फीसदी रहा।
रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 195 करोड़ रुपये के मुकाबले 201.5 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 654.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 672.7 करोड़ रुपये रहा।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक की अन्य आय 480.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 610.7 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की प्रोविजनिंग 73.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 98 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 126.2 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.63 फीसदी से बढ़कर 3.67 फीसदी रहा। इंडसइंड बैंक के मुताबिक तीसरी तिमाही में क्रेडिट ग्रोथ 22 फीसदी और डिपॉजिट ग्रोथ 23 फीसदी रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।