इंडसइंड बैंकः मुनाफा 30.2%, ब्याज आय 31.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 30.2 फीसदी बढ़कर 560 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 09, 2015 पर 2:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 30.2 फीसदी  बढ़कर 560 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 430 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 31.3 फीसदी बढ़कर 1094 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की ब्याज आय 833 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.77 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.79 फीसदी रहा था। रुपये में वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 570.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 602.1 करोड़ रुपये हो गया है।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए बिना किसी बदलाव के 0.31 फीसदी पर स्थिर रहा है। रुपये में वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एनपीए 225 करोड़ रुपये से बढ़कर 240.7 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक की प्रोविजनिंग 123.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 158 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 73.2 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 12.43 फीसदी से बढ़कर 16.52 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.68 फीसदी से बढ़कर 3.88 फीसदी रहा है।


    इंडसइंड बैंक के मुताबिक दूसरी तिमाही में लोन बुक ग्रोथ 31 फीसदी रही है। रिटेल बुक ग्रोथ 23 फीसदी रही है, जो पिछले 2 साल के दौरान पहली बार 20 फीसदी के ऊपर रही। माइक्रो फाइनेंसिंग कारोबार ने 2,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

    इंडसइंड बैंक का कहना है कि दूसरी तिमाही में फी इनकम ग्रोथ 32 फीसदी रही है। ऑपरेटिंग मुनाफे की ग्रोथ 39 फीसदी रही है। अगले हफ्ते बेस रेट में कटौती का फैसला किया जाएगा। डिपॉजिट लागत में कमी देखने को मिल रही है। वहीं मौजूदा स्तरों से नेट इंटरेस्ट मार्जिन में और सुधार की उम्मीद है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।