Get App

इंडिया सीमेंट को 30.6 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट को 30.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2014 पर 1:42 PM
इंडिया सीमेंट को 30.6 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट को 30.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट को 26.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट की बिक्री 9.2 फीसदी घटकर 1,080 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट की बिक्री 1,190 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंडिया सीमेंट का एबिटडा 176 करोड़ रुपये से घटकर 119 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 14.7 फीसदी से घटकर 10.6 फीसदी रहा। चौथी तिमाही में इंडिया सीमेंट को 126.6 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें