कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। इस बार मामला उनके किसी कॉमेडी एक्ट का नहीं, बल्कि India’s Got Latent की कंटेस्टेंट साक्षी झा को लेकर दिए गए उनके रिएक्शन से जुड़ा है। सक्शी के एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भारी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने उनके विचारों पर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने ऑनलाइन कमेंट्स की भाषा और बढ़ती नफरत को लेकर चिंता जताई।
