वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इमामी का मुनाफा 22 फीसदी बढ़कर 184 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में इमामी का मुनाफा 150.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इमामी का मुनाफा 22 फीसदी बढ़कर 184 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में इमामी का मुनाफा 150.7 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इमामी की आय 18.4 फीसदी बढ़कर 692.3 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में इमामी की आय 585 करोड़ रुपये रही थी।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इमामी का एबिटडा 19.8 फीसदी बढ़कर 212 करोड़ रुपये हो गया है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में इमामी का एबिटडा 177 फीसदी रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इमामी का ऑपरेटिंग मार्जिन 30.6 फीसदी हो गया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इमामी का ऑपरेटिंग मार्जिन 30.2 फीसदी रहा था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।