Get App

इलाहाबाद बैंक: मुनाफा घटा, ब्याज आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक ब्याज आय 14.9 फीसदी बढ़कर 1504.2 करोड़ रुपये रही।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2014 पर 2:01 PM
इलाहाबाद बैंक: मुनाफा घटा, ब्याज आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 48.7 फीसदी घटकर 141.4 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 275.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक ब्याज आय 14.9 फीसदी बढ़कर 1504.2 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक ब्याज आय 1309 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इलाहाबाद बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.48 फीसदी से घटकर 5.36 फीसदी हो गया। वहीं जुलाई-सितंबर तिमाही में इलाहाबाद बैंक का नेट एनपीए 3.88 फीसदी से घटकर 3.54 फीसदी रहा।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इलाहाबाद बैंक नें 852 करोड़ रुपये के मुकाबले 730 करोड़ रुपये की प्रॉविजनिंग की है।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक का टैक्स खर्च 135.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 285.3 करोड़ रुपये रहा। 

साल दर साल आधार पर दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक की अन्य आय 696 करोड़ रुपये से घटकर 515.5 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें