Get App

एचटीसी का डिजायर 526 जी प्लस लॉन्च

स्मार्टफोन में चीनी कंपनियों के बढ़ते दबदबे के बीच ताइवान की कंपनी एचटीसी ने डिजायर सीरीज के फोन उतारे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2015 पर 11:13 AM
एचटीसी का डिजायर 526 जी प्लस लॉन्च

भारतीय स्मार्ट फोन बाजार में चीनी कंपनियों के बढ़ते दबदबे के बीच ताइवान की कंपनी एचटीसी ने डिजायर सीरीज के दमदार फोन उतारे हैं। कंपनी ने डिजायर 526जी प्लस  फोन लांच कर दिया है। 4.7 इंच स्क्रीन वाला ये फोन एंड्रॉएड किटकैट ओएस पर चलता है। 8जीब वाले वैरियंट की कीमत 10,400 रुपये  है तो  16जीबी वाले वर्जन के लिए आपको 11,400 रुपये चुकाने होंगे। 8जीबी वाला फोन आपको सिर्फ स्नैपडील पर मिलेगा। लेकिन 16जीबी वाले फोन को आप रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें