Get App

एचडीएफसी के मुनाफे में 11.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 11.5 फीसदी बढ़कर 1425 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2015 पर 1:38 PM
एचडीएफसी के मुनाफे में 11.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 11.5 फीसदी बढ़कर 1425 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1278 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की आय 12.9 फीसदी बढ़कर 6758 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की आय 5985 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचडीएफसी की प्रोविजनिंग 35 करोड़ रुपये के मुकाबले 45 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 25 करोड़ रुपये रही थी।

एचडीएफसी के मुताबिक 31 दिसंबर 2014 तक लोन बुक 2.19 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले 1 साल में 8566 करोड़ रुपये के लोन दिए हैं। अप्रैल-दिसंबर के दौरान स्टैंडअलोन नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.93 फीसदी रहा।

एचडीएफसी का कहना है कि अप्रैल-दिसंबर के दौरान स्टैंडअलोन ग्रॉस एनपीए 0.77 फीसदी से घटकर 0.69 फीसदी रहा। 31 दिसंबर 2014 तक कंपनी के पास 1833 करोड़ रुपये की नकदी मौजूद थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें