Get App

एचडीएफसी के मुनाफे में 7.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 7.2 फीसदी बढ़कर 1357 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2014 पर 1:46 PM
एचडीएफसी के मुनाफे में 7.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 7.2 फीसदी बढ़कर 1357 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 1266 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की आय 11.5 फीसदी बढ़कर 6533 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की आय 5859 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 19 फीसदी बढ़कर 35.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी की ब्याज आय 8 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी की प्रोविजनिंग 35 करोड़ रुपये पर ही बरकरार रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 15 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी की अन्य आय 8 करोड़ रुपये से बढ़कर 35.2 करोड़ रुपये रही। एचडीएफसी का कहना है कि 30 सितंबर 2014 तक लोन बुक 2.12 लाख करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2015 की पहली छमाही में नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4 फीसदी रहा।

एचडीएफसी के मुताबिक सालाना आधार पर पहली छमाही में ग्रॉस एनपीएल 0.79 फीसदी से घटकर 0.69 फीसदी रहा। सालाना आधार पर पहली छमाही में कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो 19 फीसदी से घटकर 17.9 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें