वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20.4 फीसदी बढ़कर 2869 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 2382 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 20.4 फीसदी बढ़कर 2869 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 2382 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की आय 21.2 फीसदी बढ़कर 6681 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की आय 5511 करोड़ रुपये रही थी।
रुपये में एचडीएफसी बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 1,027.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,037.7 करोड़ रुपये रहा है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 3,652 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,828 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 15.7 फीसदी के मुकाबले 15.5 फीसदी रही है।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.27 फीसदी से घटकर 0.25 फीसदी रहा है। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 0.95 फीसदी से घटकर 0.91 फीसदी रहा है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.3 फीसदी के मुकाबले 4.2 फीसदी रहा है।
तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक की प्रॉविजनिंग 728 करोड़ रुपये से घटकर 681.3 करोड़ रुपये रही है। जबकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक ने 456 करोड़ रुपये की प्रॉविजनिंग की थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।