Get App

एचडीएफसी-स्टार्टअप विलेज की नई सेवा लॉन्च

एचडीएफसी बैंक और स्टार्टअप विलेज ने मिलकर स्टार्टअप के लिए डिजिटल अकाउंट ओपनिंग सिस्टम और क्रेडिट कार्ड लांच किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2015 पर 11:20 AM
एचडीएफसी-स्टार्टअप विलेज की नई सेवा लॉन्च

एचडीएफसी बैंक और स्टार्टअप विलेज ने मिलकर कोच्चि में  स्टार्टअप के लिए डिजिटल अकाउंट ओपनिंग सिस्टम और क्रेडिट कार्ड लांच किया है। स्टार्टअप विलेज की कंपनियों को अब करेंट अकाउंट खोलने के लिए बैंक की ब्रांच तक जाने की जरूरत नहीं होगी।

अब स्टार्टअप ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपना अकाउंट खोल सकेंगे। इसके साथ ही एक एक्सक्लूसिव बिजनेस कार्ड भी मुहैया करवाया जाएगा। यंग आंत्रप्रेन्योर्स को बढ़ावा देने के लिए पीपीपी मॉडल पर ये स्टार्टअप विलेज किनफ्रा कोच्चि में स्थापित किया गया है। सिलिकॉन वैली में काम करने वाली कंपनियों के लिए बने सिलिकॉन वैली बैंक की तर्ज पर एचडीएफसी बैंक ने स्टार्टअप के लिए खास तौर पर ये सेवा लांच की है।

एचडीएफसी बैंक के मुताबिक ये सेवा पिछले दिनों वाराणसी से शुरु की गई उसकी डिजिटल बैंकिंग की पहल बैंक आपकी मुट्ठी में का ही एक हिस्सा है। बैंक जल्द ही देश के अलग अलग हिस्सों में इस पहल को आगे बढ़ाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें