एचयूएलः मुनाफा 2.6% घटा, आय 4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 2.6 फीसदी घटकर 962 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 14, 2015 पर 3:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचयूएल (हिंदुस्तान यूनीलीवर) का मुनाफा 2.6 फीसदी घटकर 962 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 988 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचयूएल की आय 4.1 फीसदी बढ़कर 7955 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचयूएल की आय 7639.2 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचयूएल का एबिटा मार्जिन 16.7 फीसदी हो गया है जबकि पिछले साल की समान तिमाही में एचयूएल का मार्जिन 16.26 फीसदी रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचयूएल का एबिटा 6.8 फीसदी बढ़कर 1326 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एचयूएल का एबिटा 1242 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचयूएल की वॉल्यूम ग्रोथ 7 फीसदी रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एचयूएल की वॉल्यूम ग्रोथ 6 फीसदी रही थी। एचयूएल ने 6.50 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड का ऐलान किया है।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचयूएल का साबुन और डिटर्जेंट एबिटा 490.3 करोड़ रुपये हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एचयूएल का साबुन और डिटर्जेंट एबिटा 511.2 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचयूएल का साबुन और डिटर्जेंट एबिटा मार्जिन 12.85 फीसदी हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एचयूएल का साबुन और डिटर्जेंट एबिटा मार्जिन 13.6 फीसदी रहा था।


    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचयूएल का पर्सनल केयर प्रोडेक्ट एबिटा 611.8 करोड़ रुपये हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एचयूएल का पर्सनल केयर प्रोडेक्ट 522.2 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एचयूएल का पर्सनल केयर प्रोडेक्ट मार्जिन 26.1 फीसदी हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एचयूएल का  पर्सनल केयर प्रोडेक्ट एबिटा मार्जिन 24.4 फीसदी रहा था।

    एचयूएल के नॉन-एक्जिक्यूटिव चेयरमैन हरीश मनवानी का कहना है कि कंपनी की ग्रोथ ग्रामीण बाजार पर निर्भर है। फिलहाल हालात चुनौतीपूर्ण नजर आ रहे हैं क्योंकि इस साल मॉनसून मिलाजुला रहा है। कंपनी की ग्रोथ ग्रामीण क्षेत्र की कमाई पर निर्भर करती है और ग्रामीण इलाकों में कंपनी की पकड़ मजबूत है।  

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।