Get App

एचयूएलः मुनाफा 8% बढ़ा, आय 10.8% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 8 फीसदी बढ़कर 988 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2014 पर 2:24 PM
एचयूएलः मुनाफा 8% बढ़ा, आय 10.8% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 8 फीसदी बढ़कर 988 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 914 करोड़ रुपये रहा था। एचयूएल ने 6 रुपये प्रति डिविडेंड का ऐलान किया है।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एचयूएल की आय 10.8 फीसदी बढ़कर 7639 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एचयूएल की आय 6893 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एचयूएल का एबिटडा 1085 करोड़ रुपये से बढ़कर 1242 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एचयूएल का ऑपरेटिंग मार्जिन 15.75 फीसदी से बढ़कर 16.3 फीसदी रहा।

जुलाई-सितंबर तिमाही में एचयूएल को 48.7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एचयूएल की अन्य आय 151 करोड़ रुपये से बढ़कर 197.8 करोड़ रुपये रही। तिमाही दर तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एचयूएल की वॉल्यूम ग्रोथ 6 फीसदी से घटकर 5 फीसदी रही।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एचयूएल के साबुन और डिटर्जेंट कारोबार से आय 3381 करोड़ रुपये से बढ़कर 3755 करोड़ रुपये रही। साबुन और डिटर्जेंट कारोबार का एबिट मार्जिन 14 फीसदी से घटकर 13.6 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एचयूएल के पर्सनल प्रोडक्ट्स कारोबार से आय 1950 करोड़ रुपये से बढ़कर 2143 करोड़ रुपये रही। पर्सनल प्रोडक्ट्स कारोबार का एबिट मार्जिन 22.8 फीसदी से बढ़कर 24.4 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एचयूएल के बेवरेज कारोबार से आय 835.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 899 करोड़ रुपये रही। बेवरेज कारोबार का एबिट मार्जिन 17 फीसदी से बढ़कर 17.3 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें