Get App

एमआरएफः मुनाफा 94.2% बढ़ा, आय 6.1% बढ़ी

मौजूदा साल की तीसरी तिमाही में एमआरएफ का मुनाफा 94.2 फीसदी बढ़कर 447 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2015 पर 2:52 PM
एमआरएफः मुनाफा 94.2% बढ़ा, आय 6.1% बढ़ी

मौजूदा साल की तीसरी तिमाही में एमआरएफ का मुनाफा 94.2 फीसदी बढ़कर 447 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की तीसरी तिमाही में एमआरआफ का मुनाफा 230.2 करोड़ रुपये रहा था।

मौजूदा साल की तीसरी तिमाही में एमआरएफ की आय 6.1 फीसदी बढ़कर 3539 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। पिछले साल की तीसरी तिमाही में एमआरएफ की आय 3337 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में एमआरएफ का एबिटडा 489 करोड़ रुपये से बढ़कर 811 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एमआरएफ का एबिटडा मार्जिन 14.7 फीसदी से बढ़कर 22.9 फीसदी रहा।

मौजूदा साल की तीसरी तिमाही में एमआरएफ का टैक्स खर्च 227.3 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की तीसरी तिमाही में एमआरएफ का टैक्स खर्च 119 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें