Get App

एमआरपीएल के मुनाफे 9.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एमआरपीएल का मुनाफा 9.6 फीसदी बढ़कर 1169.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2015 पर 1:51 PM
एमआरपीएल के मुनाफे 9.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एमआरपीएल का मुनाफा 9.6 फीसदी बढ़कर 1169.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एमआरपीएल का मुनाफा 1067 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एमआरपीएल की आय 42.8 फीसदी घटकर 11272.6 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एमआरपीएल की आय 19706.8 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एमआरपीएल का एबिटडा 942 करोड़ रुपये से बढ़कर 1257 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एमआरपीएल का एबिटडा मार्जिन 4.8 फीसदी से बढ़कर 11.2 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें