एमएंडएम फाइनेंशियल का मुनाफा 50.7% घटा

एमएंडएम फाइनेंशियल के मुताबिक तीसरी तिमाही में 51 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रोविजनिंग से मुनाफे पर दबाव दिखा है।

अपडेटेड Jan 21, 2016 पर 3:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल का मुनाफा 50.7 फीसदी घटकर 67.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल का मुनाफा 136.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल की ब्याज आय 1 फीसदी घटकर 730.7 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल की ब्याज आय 738.8 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल की प्रोविजनिंग और राइट-ऑफ 269 करोड़ रुपये से बढ़कर 340.6 करोड़ रुपये रही है। एमएंडएम फाइनेंशियल के मुताबिक तीसरी तिमाही में 51 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रोविजनिंग से मुनाफे पर दबाव दिखा है।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल का ग्रॉस एनपीए 9.4 फीसदी से बढ़कर 10.1 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एमएंडएम फाइनेंशियल का नेट एनपीए 4.6 फीसदी पर बरकरार रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।