Get App

एमवे के सीईओ विलियम पिंकनी गिरफ्तार

एमवे के सीईओ विलियम पिंकनी को हैदराबाद पुलिस ने गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2014 पर 7:04 AM
एमवे के सीईओ विलियम पिंकनी गिरफ्तार

पुलिस ने विलियम पिंकनी को एक ग्राहक की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। विलियम पिंकनी की गिरफ्तारी प्राइज चिट और मनी सर्कुलेशन स्कीम एक्ट के तहत की गई है। विलियम पिंकनी को पिछले साल केरल पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। एमवे के मुताबिक विलियम पिंकनी की अचानक हुई गिरफ्तारी से वो सदमे में हैं। कंपनी का कहना है कि उनके बारे में एफआईआर में दी गई जानकारी गलत है। विलियम पिंकनी की जमानत पर बुधवार को सुनवाई होगी। एमवे डायरेक्ट सेलिंग के जरिए भारत में अपने प्रोडक्ट बेचती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें