Get App

एम्फैसिसः मुनाफा 9.7% बढ़ा, आय 1.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 9.7 फीसदी बढ़कर 177.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2015 पर 2:05 PM
एम्फैसिसः मुनाफा 9.7% बढ़ा, आय 1.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 9.7 फीसदी बढ़कर 177.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एम्फैसिस का मुनाफा 162 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एम्फैसिस की आय 1.3 फीसदी बढ़कर 1429 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एम्फैसिस की आय 1410.8 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एम्फैसिस का एबिट 183 करोड़ रुपये से घटकर 178 करोड़ रुपये रहा। एम्फैसिस ने 16 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें