Get App

एयर इंडिया 5 दिन तक 100 रु में टिकट देगी

एयर इंडिया डे पर एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए 100 रुपये में एयर टिकट का तोहफा देने का ऐलान किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 27, 2014 पर 9:38 AM
एयर इंडिया 5 दिन तक 100 रु में टिकट देगी

सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया बुधवार को पहली बार एयर इंडिया डे मनाने जा रही है। इस दिन एयर इंडिया की घरेलू एयरलाइन, इंडियन एयरलाइंस को एयर इंडिया में शामिल किया गया था। इस मौके पर एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए 100 रुपये में एयर टिकट का तोहफा भी देने का ऐलान किया है।

हालांकि यात्रियों को इस ऑफर के तहत टिकट लेने पर टैक्स अलग से चुकाना होगा। एयर इंडिया का ये स्पेशल ऑफर 27 से 31 अगस्त यानी 5 दिन तक लागू रहेगा। इस दौरान टिकट खरीदने पर यात्री 27 अगस्त से 30 सितंबर तक यात्रा कर सकेंगे। हालांकि इस ऑफर में यात्री केवल एयर इंडिया की वेबसाइट से ही टिकट खरीद सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें