Get App

एयरटेल का पहला क्रॉस ऑपरेटर ऐप व्यांक

व्यांक नाम से लॉन्च हुए एयरटेल के इस ऐप पर आपको 8 भाषाओं में 17 लाख गाने मिलेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2014 पर 9:44 AM
एयरटेल का पहला क्रॉस ऑपरेटर ऐप व्यांक

देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर भारती एयरटेल ने एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जिसका इस्तेमाल दूसरी कंपनियों के मोबाइल ग्राहक भी कर सकेंगे। व्यांक नाम से लॉन्च हुए एयरटेल के इस ऐप पर आपको 8 भाषाओं में 17 लाख गाने मिलेंगे। एयरटेल के मुताबिक व्यांक देश का पहला क्रॉस ऑपरेटर ऐप है। व्यांक का फ्री  र्जन एंड्राएड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।

लेकिन, व्यांक प्लस के लिए एंड्राएड यूजर्स को 99 और आईओएस यूजर्स को 60 रुपये खर्च करने होंगे। एयरटेल के एंड्राएड ग्राहकों को 29 रुपये का शुरुआती ऑफर मिल रहा है। आगे चलकर कंपनी की ऐसे और भी ऐप्स उतारने की योजना है। एयरटेल खास तौर पर सोशल नेटवर्क, वीडियो, म्यूजिक, गेमिंग, ई-कॉमर्स और ट्रैवल में अपने प्रोडक्ट डेवलप करना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें