एलएंडटी फाइनेंस के मुनाफे में 16.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का मुनाफा 16.7 फीसदी बढ़कर 212 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 22, 2016 पर 1:11 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का मुनाफा 16.7 फीसदी बढ़कर 212 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का मुनाफा 181.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस की आय 15.8 फीसदी बढ़कर 1820 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस की आय 1572 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस की ब्याज आय 18.9 फीसदी बढ़कर 805.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस की ब्याज आय 677 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का ग्रॉस एनपीए 3.08 फीसदी से बढ़कर 3.33 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का नेट एनपीए 2 फीसदी से बढ़कर 2.23 फीसदी रहा है।

    रुपये में एलएंडटी फाइनेंस के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 1542.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1817.6 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में नेट एनपीए 992.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1206.4 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।