Get App

एलएंडटी फाइनेंस के मुनाफे में 97% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का मुनाफा 97 फीसदी बढ़कर 285.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2014 पर 4:32 PM
एलएंडटी फाइनेंस के मुनाफे में 97% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का मुनाफा 97 फीसदी बढ़कर 285.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का मुनाफा 145 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स की ब्याज आय 24 फीसदी बढ़कर 577 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स की ब्याज आय 466 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का ग्रॉस एनपीए 3.57 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का ग्रॉस एनपीए 3.18 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का नेट एनपीए 2.67 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का नेट एनपीए 2.29 फीसदी रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें