Get App

एशियन पेंट्सः मुनाफा 6.2% बढ़ी, आय 16.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 6.2 फीसदी बढ़कर 347 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2014 पर 3:41 PM
एशियन पेंट्सः मुनाफा 6.2% बढ़ी, आय 16.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 6.2 फीसदी बढ़कर 347 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 326.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की कुल आय 16.6 फीसदी बढ़कर 3633 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स की कुल आय 3115 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा 511 करोड़ रुपये से बढ़कर 536 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में एशियन पेंट्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 16.4 फीसदी से घटकर 14.8 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें