Get App

एसएंडपी ने बढ़ाया 11 भारतीय बैंकों का आउटलुक

एसएंडपी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनएचपीसी, एनटीपीसी, टीसीएस, पावर ग्रिड और ओएनजीसी का भी आउटलुक स्टेबल कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2014 पर 10:54 AM
एसएंडपी ने बढ़ाया 11 भारतीय बैंकों का आउटलुक

भारत का क्रेडिट आउटलुक बढ़ाने के साथ ग्लोबल रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने 11 भारतीय बैंकों का भी आउटलुक बढ़ाकर स्टेबल कर दिया है।

एसएंडपी ने आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक समेत 11 बैंकों का आउटलुक बढ़ाया है। हालांकि सिंडिकेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक का आउटलुक अभी भी निगेटिव है।

इसके अलावा एसएंडपी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनएचपीसी, एनटीपीसी, टीसीएस, पावर ग्रिड और ओएनजीसी जैसी भारतीय कंपनियों का भी आउटलुक स्टेबल कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें