Get App

ओएनजीसी के मुनाफे में 14.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 14.2 फीसदी बढ़कर 5,460 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2015 पर 3:18 PM
ओएनजीसी के मुनाफे में 14.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 14.2 फीसदी बढ़कर 5,460 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 4,781.8 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ओएनजीसी की आय 4.5 फीसदी बढ़कर 22,825 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ओएनजीसी की आय 21,851.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा 8,864 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,582 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा मार्जिन 40.6 फीसदी से बढ़कर 46.4 फीसदी हो गया है।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ओएनजीसी का टैक्स खर्च 2,891 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ओएनजीसी का टैक्स खर्च 2,415 करोड़ रुपये रहा था।

अप्रैल-जून तिमाही में ओएनजीसी ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए मुनाफे में से 628 करोड़ रुपये की अंडररिकवरी का भुगतान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें