Get App

ओएनजीसीः मुनाफा 7.9% घटा, आय 9.5 % बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 7.9 फीसदी घटकर 4,232.5 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2016 पर 6:11 PM
ओएनजीसीः मुनाफा 7.9% घटा, आय 9.5 % बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 7.9 फीसदी घटकर 4,232.5 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ओएनजीसी को 4,595.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ओएनजीसी की आय 9.5 फीसदी बढ़कर 17,784.8 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में ओएनजीसी की आय 16,237.2 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा 4,554.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,430.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जून तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा मार्जिन 28 फीसदी से बढ़कर 47.4 फीसदी हो गया है।

सालाना आधार पर देखे तो वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ओएनजीसी का मुनाफा 21.2 फीसदी घटकर 4,232.5 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ओएनजीसी को 5,368.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में ओएनजीसी  की आय 21.4 फीसदी घटकर 17,784.8 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ओएनजीसी की आय 22,628.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा 10,634.6 करोड़ रुपये से घटकर 8,484.5 करोड़ रुपये रहा है।

सालाना आधार पर जून तिमाही में ओएनजीसी का एबिटडा मार्जिन 47 फीसदी से बढ़कर 47.7 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें