स्मार्टफोन मार्केट में मिड प्राइस रेंज में मुकाबला तगड़ा होने वाला है। चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो ने ओप्पो एफ1 और ओप्पो एफ1 प्लस लॉन्च कर दिया है। ओप्पो एफ1 में दी गई है 5 इंच की एचडी टच स्क्रीन, ऑक्टकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम इसकी कीमत है करीब 16 हजार रुपये।
ओप्पो एफ1 प्लस में 5.5 इंच की एचडी टचस्क्रीन और 4 जीबी रैम दिया गया है। कीमत है 27,000 हजार रुपए। ओप्पो का पूरा फोकस इस बार फोन के कैमरे पर रहा इसी लिए इनमें एफ/2.0 अपार्चर वाला 13 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सेल कैमरा दिया गया है।
ओप्पो एफ1 प्लस अप्रैल के आखिर तक बिकना शुरु होगा। ओप्पो के नए फोन पहले से ही वन प्लस और एमआई जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देंगी जो करीब इसी कीमत पर अपने स्मार्टफोन बेच रही हैं।