Get App

ओला में नया निवेश, बढ़ेगा ओला-उबर का मुकाबला

चीन की सबसे बड़े टैक्सी एग्रीगेटर दीदी कुएदी ओला में निवेश करेगा जिससे ओला-ऊबर की टक्कर बढ़ेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2015 पर 10:35 AM
ओला में नया निवेश, बढ़ेगा ओला-उबर का मुकाबला

ओला और उबर के बीच चल रही कांटे की टक्कर अब और तगड़ी हो सकती है। क्योंकि चीन की सबसे बड़े टैक्सी एग्रीगेटर दीदी कुएदी ओला में निवेश करने वाला है। इस डील के बाद ओला का वैल्यूएशन 500 करोड़ डॉलर का हो जाएगा। यानी भारत में ही नहीं भारत के बाहर भी ओला अब उबर को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।

दीदी कुएदी ने ओला के अलावा सैन फ्रांसिसको की कंपनी लेफ्ट और मलेशिया की कंपनी ग्रैब टैक्सी में भी हिस्सा खरीदा है। वहीं दूसरी ओर भारत में पकड़ बढ़ाने और ओला को टक्कर देने के लिए उबर भी भारत में 100 करोड़ डॉलर का निवेश करने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें