Get App

कंपनी में कोई विवाद नहीं: विजय माल्या

विजय माल्या ने कंपनी के शेयरहोल्डरों को भरोसा दिलाया है कि यूबी होल्डिंग और यूनाइटेड स्पिरिट्स के बीच विवाद की खबरें गलत हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2014 पर 9:42 AM
कंपनी में कोई विवाद नहीं: विजय माल्या

यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या ने कंपनी के शेयरहोल्डरों को भरोसा दिलाया है कि यूबी होल्डिंग और यूनाइटेड स्पिरिट्स के बीच विवाद की खबरें गलत हैं। विजय माल्या ने कहा कि यूनाइटेड स्पिरिट्स की जांच का उन 1300 करोड़ रुपये के लोन से कोई लेना-देना नहीं है, जो यूबी होल्डिंग ने लिया था।

विजय माल्या ने कहा कि कोर्ट ने उनके ऊपर से विलफुल डिफॉल्टर का टैग हटाकर न्याय किया है। गौरतलब है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने विजय माल्या को अस्थायी राहत देते हुए उन्हें विलफुल डिफॉल्टर घोषित करने के यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के फैसले पर स्टे लगा दिया था।

शेयरहोल्डर मीटिंग में विजय माल्या ने ये भी कहा कि वो यूबी होल्डिंग में हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं। मेंगलौर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर में हिस्सा बेचने के मुद्दे पर विजय माल्या ने कहा कि उन्होंने जुआरी इंडस्ट्रीज के साथ हिस्सेदारी के लिए समझौता किया है। इससे दोनों कंपनियों में बेहतर सिनर्जी होगी, जिसके फायदे भी दोनों कंपनियों को होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें