रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कर्ज कम करने की कवायद में 150 रेजिडेंशियल फ्लैट की बिक्री की है। ये बिक्री नवी मुंबई स्थित सी वुड्स कॉम्प्लेक्स के फ्लैट्स की हुई है। माना जा रहा है कि ये डील 330 करोड़ रुपए में हुई है। इसके अलावा कंपनी जल्द ही दिल्ली में भी 4 एकड़ जमीन बेचने का एलान कर सकती है।
