Get App

Trading Plan : बाजार में अब बड़ा ट्रेंड "Buy on dips" का, ऐसे में बने रहें और गिरावट में और सौदे जोड़ें

Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी और बैंक निफ्टी ने खरीदारी जोन का सम्मान किया है। सुबह घबराहट में ना बेचने की सलाह काम आई है। उम्मीद के मुताबिक निफ्टी IT ने रिकवरी को लीड किया है। TCS आज का स्टॉक ऑफ द डे रहा। इसने 2 दिनों में शानदार रिटर्न्स दिए। बैंक निफ्टी में भी निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी दिखी। मिडकैप आज कम चले,लेकिन यहां भी अच्छी रिकवरी रही

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 13, 2026 पर 3:19 PM
Trading Plan : बाजार में अब बड़ा ट्रेंड "Buy on dips" का, ऐसे में बने रहें और गिरावट में और सौदे जोड़ें
Trading Plan :बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ट्रंप फैक्टर खत्म हो गया है, जल्दबाज़ी होगा। लेकिन एक बात साफ है कि बाजार में अब घबराहट नहीं है। पिछले बुधवार का लो अब पत्थर की लकीर बन चुका है

Trading Plan : IT शेयरों के दम पर बुल्स ने जोरदार तरीके से वापसी की है। निफ्टी नीचे से करीब 200 अंक रिकवर होकर 24200 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में भी नीचे से 500 अंकों का सुधार हुआ है। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रिकवरी आई है। हालांकि फीयर इंडेक्स INDIA VIX अभी भी करीब 9 फीसदी ऊपर है। लेकिन यह कंफर्ट जोन के नीचे है। IT शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी IT इंडेक्स 4% दौड़ा है। TCS, इंफोसिस,टेक महिंद्रा और HCL टेक करीब 4-5 फीसदी उछलकर निफ्टी के टॉप गेनर बने हैं। TCS 2 दिनों में करीब 7 फीसदी उछला है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। कल्याण ज्वेलर्स में आज भी10% का अपर सर्किट लगा है। यह शेयर 4 दिनों में करीब 50 फीसदी चढ़ा है। हालांकि रियल्टी,मेटल और FMCG में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

अनलिस्टेड मार्केट में निवेश आपकी पॉकेट पर पड़ सकता है भारी, हाल में आए IPO में निवेशकों को लगी बड़ी चपत

बाजार: शानदार रिकवरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें