कल केर्न इंडिया और वेदांता की बोर्ड बैठक है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कल वेदांता और केर्न इंडिया के मर्जर का एलान हो सकता है। माना जा रहा है कि इस विलय से वेदांता ग्रुप को करीब 37 हजार करोड़ का कर्ज घटाने में मदद मिलेगी। फिलहाल केर्न इंडिया 16.5 हजार की नकदी पर बैठी है। इस मेगा मर्जर में केर्न इंडिया ही नहीं हिंदुस्तान जिंक और बाल्को के रिवर्स मर्जर पर भी विचार किया जा सकता है।
