Get App

कल्पतरू पावर के मुनाफे में 15.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कल्पतरू पावर का मुनाफा 15.5 फीसदी बढ़कर 48.4 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2015 पर 6:06 PM
कल्पतरू पावर के मुनाफे में 15.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कल्पतरू पावर का मुनाफा 15.5 फीसदी बढ़कर 48.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कल्पतरू पावर का मुनाफा 41.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कल्पतरू पावर की आय 10 फीसदी बढ़कर 1,169.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कल्पतरू पावर की आय 1,063.4 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कल्पतरू पावर का एबिटडा 106 करोड़ रुपये से बढ़कर 122 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में कल्पतरू पावर का एबिटडा मार्जिन 10 फीसदी से बढ़कर 10.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें