आज बाजार की नजर केर्न इंडिया और बायोकॉन के तीसरी तिमाही नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ अनुमान के मुताबिक बायोकॉन का मुनाफा करीब 2.5 बढ़ेगा लेकिन केर्न इंडिया के मुनाफे में 31.3 फीसदी की भारी गिरावट की आशंका है।

आज बाजार की नजर केर्न इंडिया और बायोकॉन के तीसरी तिमाही नतीजों पर रहने वाली है। आवाज़ अनुमान के मुताबिक बायोकॉन का मुनाफा करीब 2.5 बढ़ेगा लेकिन केर्न इंडिया के मुनाफे में 31.3 फीसदी की भारी गिरावट की आशंका है।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 31.3 फीसदी घटकर 1565 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 2277.9 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में केर्न इंडिया की बिक्री 17 फीसदी घटकर 3308 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया की बिक्री 3982.1 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा 2789.6 करोड़ रुपये से घटकर 2076 करोड़ रुपये रह सकता है। तीसरी तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा मार्जिन 70 फीसदी से घटकर 62.7 फीसदी रह सकता है।
सीएनबीसी आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बायोकॉन का मुनाफा 2.4 फीसदी बढ़कर 107.5 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में बायोकॉन का मुनाफा 105 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बायोकॉन की आय 8 फीसदी बढ़कर 759 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में बायोकॉन की आय 700 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बायोकॉन का एबिटडा 168 करोड़ रुपये से बढ़कर 175 करोड़ रुपये रह सकता है। हालांकि तीसरी तिमाही में बायोकॉन का ऑपरेटिंग मार्जिन 24 फीसदी से घटकर 23.1 फीसदी रह सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।