Get App

कोरोमंडल इंटरनेशनलः मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कोरोमंडल इंटरनेशनल का मुनाफा 55.4 फीसदी घटकर 14.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2015 पर 2:22 PM
कोरोमंडल इंटरनेशनलः मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कोरोमंडल इंटरनेशनल का मुनाफा 55.4 फीसदी घटकर 14.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोरोमंडल इंटरनेशनल का मुनाफा 32.5 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कोरोमंडल इंटरनेशनल की आय 15.9 फीसदी बढ़कर 2181 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोरोमंडल इंटरनेशनल की आय 1881 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कोरोमंडल इंटरनेशनल का एबिटडा 122 करोड़ रुपये से घटकर 92 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में कोरोमंडल इंटरनेशनल का एबिटडा मार्जिन 6.5 फीसदी से घटकर 4.2 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें