कोल इंडिया कोयले के दाम 10 फीसदी बढ़ा सकती है। ये बढ़ोतरी पावर कंपनियों को मिलने वाले लो ग्रेड कोयले के दामों में होगी। सभी ग्रेड के कोयले की कीमत को एक समान करने के लिए कोल इंडिया दाम बढ़ा रही है।

कोल इंडिया कोयले के दाम 10 फीसदी बढ़ा सकती है। ये बढ़ोतरी पावर कंपनियों को मिलने वाले लो ग्रेड कोयले के दामों में होगी। सभी ग्रेड के कोयले की कीमत को एक समान करने के लिए कोल इंडिया दाम बढ़ा रही है।
दरअसल सरकार ने कोल इंडिया को ई-ऑक्शन के जरिए बेचे जाने वाले कोयले की मात्रा घटाने का निर्देश दिया है। जिसके कारण कोल इंडिया के मार्जिन पर असर पड़ रहा है। ऐसे में लो ग्रेड कोयले के दाम बढ़ाकर कोल इंडिया अपने घटते मार्जिन को सुधार पाएगा। कोयले के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव कोयला मंत्री पीयूष गोयल के पास पहुंच चुका है और जल्द ही इसकी मंजूरी सरकार दे देगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।