वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 8 फीसदी बढ़कर 4033 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 3731 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 8 फीसदी बढ़कर 4033 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 3731 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोल इंडिया की बिक्री भी 8 फीसदी बढ़कर 17799 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कोल इंडिया की बिक्री 16472 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कोल इंडिया का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3957 करोड़ रुपये से बढ़कर 4281 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में कोल इंडिया का ऑपरेटिंग मार्जिन 24 फीसदी से बढ़कर 24.1 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।