Get App

क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का मुनाफा 4.4 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का मुनाफा 4.4 गुना बढ़कर 274.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2015 पर 5:27 PM
क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का मुनाफा 4.4 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का मुनाफा 4.4 गुना बढ़कर 274.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का मुनाफा 62 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज को 267.54 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज की आय 1.7 फीसदी घटकर 3333.2 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज की आय 3389.3 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें