Get App

गैस प्राइसिंग के लिए सचिव स्तर का होगा पैनल

गैस की कीमतें को तय करने के लिए 4 सदस्यीय सचिवों का पैनल बनेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2014 पर 1:35 PM
गैस प्राइसिंग के लिए सचिव स्तर का होगा पैनल

गैस कीमतों की समीक्षा के लिए सरकार सक्रिय हो गई है। लेकिन इस बार गैस की कीमत तय करने के लिए कोई एक्सपर्ट पैनल नहीं बनेगा। गैस की कीमत पर आखरी फैसला पेट्रोलियम, पावर, खाद और वित्त मंत्रालय मिलकर ही लेंगे।

गैस की कीमतें को तय करने के लिए 4 सदस्यीय सचिवों का पैनल बनेगा। इनमें पावर, खाद, व्यय मंत्रालय के सचिव और पेट्रोलियम मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव शामिल होंगे। पैनल 2 से 3 हफ्तों में सभी संबंधित पक्षों की राय जानकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें