जनवरी में टाटा मोटर्स की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जनवरी में टाटा मोटर्स की बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 42582 यूनिट रही। वहीं पिछले साल जनवरी महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री 40481 यूनिट रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी में टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 38621 यूनिट रही। सालाना आधार पर जनवरी में टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 19 फीसदी बढ़कर 13047 यूनिट रही।
सालाना आधार पर जनवरी में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 3824 यूनिट से 4 फीसदी बढ़कर 3961 यूनिट रहा। सालाना आधार पर जनवरी में टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल फ्लैट रही है और कंपनी ने 25574 कमर्शियल व्हीकल बेचे हैं।
हालांकि सालाना आधार पर जनवरी में टाटा मोटर्स की लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 18 फीसदी घटकर 14301 यूनिट रही। लेकिन सालाना आधार पर जनवरी में टाटा मोटर्स की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 38 फीसदी बढ़कर 11273 यूनिट रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।